रुमोक्स पेन रिलीफ बाम (Rumox Pain Relief Balm), दर्द का इलाज है। यह हमारे लोकप्रीय दर्द निवारक उत्पाद रुमोक्स पेन बाम का एक उन्नत रूप है। हमारे आयुर्वेदिक पेन रिलीफ बाम में 9 शक्तिशाली समय-समय पर जांची गयी सामग्री मौजूद हैं जो तुरंत और लंबे समय तक राहत देने के लिए त्वचा सोख सकती है।
ये नया बाम कष्ट और पीड़ा के साथ-साथ दर्द को आयुर्वेद की शक्ति से दूर भगा कर दर्द का इलाज करता है। यह दवा मांसपेशियों और जोड़ों के कई तरह के दर्द जैसे गर्दन में अकड़न, स्पाज्म, आर्थराइटिस और फ्रोजन शोल्डर से राहत दिलाने में असरदार है।
बस इसे दिन में 3 से 4 बार लगाकर अपनी दुखती मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाएं और इस शक्तिशाली आयुर्वेदिक बाम से अपने जोड़ों और मांसपेशियों को मजबूत बनाएं।
रुमोक्स पेन रिलीफ बाम (Rumox Pain Relief Balm) की मुख्य सामग्री:
पेन रिलीफ बाम में मांसपेशी और जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने वाली बहुत सी शक्तिशाली सामग्री मौजूद है। कुछ मुख्य सामग्री में शामिल हैं:
- • महानारायण तेल : यह तेल हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देने, जोड़ों के लचीलेपन में सुधार करने और जोड़ों की सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है।
- • महाविष्गर्भ तेल : दर्द निवारक बाम में सायटिका, रूमेटिज्म और न्यूरैल्जिया के दर्द में राहत देने वाला महाविष्गर्भ तेल मौजूद है।
- • विंटरग्रीन ऑयल : यह तेल ऐसी जलन पैदा करता है जो त्वचा के नीचे मौजूद टिश्यू के दर्द और सूजन को कम करता है और मांसपेशी के दर्द को भी कम करता है।
- • काजीपूत तेल: आयुर्वेदिक दर्दनिवारक मांसपेशी और जोड़ों के दर्द को दूर करने वाले अपने एंटीसेप्टिक और एनलजेसिक गुणों के लिए जाना जाता है।
इसका इस्तेमाल किसे करना चाहिए?
रुमोक्स पेन रिलीफ बाम लंबे समय तक राहत देता है और जोड़ों के लचीलेपन में सुधार करने में मदद करता है। अगर आपको इनमें से कोई भी एक समस्या है तो दर्द का इलाज करने वाली ये बाम आपके लिए एक शानदार समाधान होगा:
- • व्यायाम करने में दिक्कत: जोड़ों में दर्द के कारण दौड़ने, जॉगिंग करने या यहां तक कि चलने में भी परेशानी हो सकती है। आयुर्वेदिक पेन रिलीफ बाम में मौजूद काजीपूत तेल ऐठन से रहत देता और जोड़ों के दर्द को कम करता है। .
- • आर्थराइटिस या सायटिका की समस्या:पेन रिलीफ बाम (Pain Relief Balm) आर्थराइटिस और सायटिका के कारण होने वाले जोड़ों और मांसपेशी के पुराने दर्द से राहत देता है।
- • जोड़ों की सीमित हरकत: अधिक उम्र जोड़ों की हरकत को सीमित कर सकती है। दर्द निवारक क्रीम मांसपेशियों के दर्द से राहत देता है क्योंकि यह दर्द को कम करता है और जोड़ों को लचीला बनाता है।
- • जेनेरिक दवाओं से सीमित समय तक राहत: बाज़ार में दर्द से तुरंत राहत देने वाले बहुत से जेनेरिक दर्द नाशक तेल उपलब्ध हैं लेकिन वे बहुत कम समय के लिए ही दर्द से रहत देते हैं। डॉ. वैद्य का आयुर्वेदिक बाम दर्द से तुरंत राहत तो देता ही है लेकिन सलाह के अनुसार लेने पर लंबे समय तक जोड़ों के दर्द से राहत भी देता है।